आकाशीय बिजली ने क्षतिग्रस्त किया, मंदिर की छत

Belal Jani
By -


जौनपुर।मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर की छत क्षतिग्रस्त हो गई।
   रविवार को सुबह गरज चमक के साथ हो रही बारिश के दौरान लगभग 7:00 बजे के आसपास तेज तेज आवाज के साथ मंदिर की छत पर आकाशीय बिजली गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया बिजली गिरते ही चारों तरफ धुआं उठा और मंदिर की छत क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मंदिर में लगे बल्ब व वायरिंग भी डैमेज हो गए। संयोग अच्छा था कि उस समय मंदिर के आसपास कोई नहीं था नहीं तो हो सकता था बड़ा हादसा। वही ग्रामीणों का कहना है कि गांव के ऊपर  आ रहे संकट को नर्मदेश्वर महादेव ने स्वयं अपने ऊपर ले लिया और हम सभी ग्रामीणों की रक्षा किया।