जौनपुर। राजकीय रेलवे पुलिस की सराहनीय पहल ऑपरेशन मुस्कान के तहत जीआरपी टीम ने लापता बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
शुक्रवार 09 अगस्त 2025 को जीआरपी को एक बालक जौनपुर जंक्शन पर मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम मोंटे अफजल पुत्र मो0 उस्मान निवासी गोसाईपुर, थाना सरायख्वाजा, जिला जौनपुर बताया। इसके बाद पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत परिवार से संपर्क किया और बालक के पिता मो0 उस्मान को बुलाकर सुरक्षित सुपुर्दगी कर दी।
बालक के परिजनों ने जीआरपी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली मदद उनके लिए बड़ी राहत है।
बरामदगी टीम में
थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड, थाना जीआरपी जौनपुर
उ0नि0 शिवचरण यादव,
हे0का0 मो0 इरफान,
का0 अरविंद यादव शामिल रहे।