नाबालिग को भगाने ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

Belal Jani
By -


जौनपुर।चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को स्कूल जाने के दौरान बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी के बड़े पिता ने आरोप लगाया कि मेरे छोटे भाई की 14 वर्षीय पुत्री स्कूल गई लेकिन वापस नहीं लौटी। जानकारी मिली कि उसकों बहला फुसलाकर कर गाजीपुर जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर गहिरा निवासी अनिल राजभर पुत्र राम बचन भगा ले गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।