गड्ढे में बाइक पलटने से युवक की गई जान, परिजन ने हत्या की आशंका जताया

Belal Jani
By -


जौनपुर ।पवांरा थाना क्षेत्र के मधुपुर कुंवरपुर मार्ग पर जगदीशपुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

पवांरा थाना क्षेत्र के रज्जूपुर गांव निवासी याकूब अली उर्फ पिंटू (30) पुत्र विप्पन शाह अपने घर से दुकान पर जाने के लिए निकला मधुपुर कुंवरपुर मार्ग पर जगदीशपुर गांव के पास बारिश के चलते अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने गड्ढे में बाइक लेकर पलट गया।बाईक के नीचे दबने से याकूब अली की मौके पर ही मौत हो गई। आस पास के लोगों के सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष पवारा रमेश कुमार का कहना है कि युवक की मौत अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में पलट गई और बाइक के नीचे दबने से युवक की मौत हो गई है। परिवार के लोगों ने युवक की हत्या की भी आशंका जताई है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह का पता चल पाएगा।