बाइक सवार की गाय से टकराकर मौत, दूसरा गंभीर

Belal Jani
By -



मृतक (फाइल फोटो)
जौनपुर।मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के मंगलवार की देर शाम जमुहर बाजार से घर  जा रहे बाइक सवार  गाय  से टकरा गए। जोरदार टक्कर में घायल अधेड़ की मौत हो गई जबकि साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।

प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र के करियांव( दरापुर)गांव निवासी प्रेमचन्द उर्फ राजेश गौतम (55) पुत्र स्व रामबरनऔर शाहीनाथ पुत्रशिव करन (56) किसी कार्य से जमुहर बाजार आए थे। दोनो मंगलवार को सायं बाइक पर सवार होकर करियांव वापस घर लौट रहे थे।करौंदी मोड के पास उनकी बाइक के सामने अचानक गाय आकर टकरा गया जिससे अनियंत्रित होकर दोनों सड़क पर गिर गए। जबकि बाइक पर पीछे बैठा प्रेमचन्द बुरी तरह घायल हो गया और उसका सिर फट गया गम्भीर रूप से घायल दोनों को लोगो ने एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर भेजा, जहा प्रेमचन्द की मौत हो गई। प्रेमचन्द मजदूरी का कार्य करता था। उनके परिवार दो लड़की और एक पुत्र हैं।दूसरे घायल शाही नाथ  को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।सूचना पर पुलिस अस्पताल में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। परिजन वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।