जौनपुर। दलित महिला ने ग्राम प्रधान पर बलात्कार का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली शाहगंज अर्न्तगत ग्राम बड़ौना की आरती पत्नी रामशब्द ने पुलिस अधीक्षक को दिये गए प्रार्थना पत्र में कहाकि उसका बेटा हिमांशु किसी लड़की को भगाकर लाया था। इसी मामले में पूछताछ हेतु उसे कोतवाली में बुलाया गया। रात 11 बजे ग्राम प्रधान रामप्रकाश यादव अपनी जिम्मेदारी पर उसे छुड़ाकर ले जाने लगा। ताखा डिग्री कालेज के पास ग्राम प्रधान ने उसके साथ जबरदस्ती दुराचार करने लगा। विरोध करने पर आरती को लातों घूंसों से मारा। ग्राम प्रधान के डर से वह अपनी बेटी के घर चली गयी। दस दिनों बाद उसने हिम्मत जुटाकर कोतवाली में शिकायत की परंतु पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। कुछ लोगो ने आरती को धमकी दी कि वह ग्राम प्रधान के विरूद्ध कुछ करती है तो उसे जान से मार दिया जायेगा।
ग्राम प्रधान पर जबरदस्ती दुराचार करने का लगा आरोप
By -
August 13, 2025