खड़ी ट्रक में भिड़ने से दो की मौत, एक गंभीर

Belal Jani
By -

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की खड़ी ट्रक में भिड़ जाने से मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी होने पर परिजनों में मातम के साथ कोहराम मचा हुआ है।
 
बताया जाता है कि बारात से लौटते समय कठीराव गांव में बरात के पश्चात लौटते समय बाइक सवार तीन लोग अचानक अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक में जा भीड़ जिससे मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है। मृतकों में थाना नेवढ़िया थाना क्षेत्र के रसूलहा गांव निवासी अरुण 
कुमार पटेल उम्र लगभग 35 साल पुत्र लाल बहादुर पटेल और कौशल पटेल उम्र 40 साल पुत्र कमला प्रसाद है। जबकि गंभीर रूप से घायल विनोद पटेल पुत्र स्वर्गीय अमरनाथ का इलाज भदोही जनपद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

Tags: