तेज रफ्तार ने दो को मौत की नींद सुलाया,दो को किया घायल,परिजन में मातम छाया

Belal Jani
By -

जौनपुर। अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसा में दो की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
घटना कुछ इस प्रकार है कि शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सब रहा टी उत्तरी बस्ती निवासी केशव प्रसाद का 15 वर्षीय पुत्र आशुतोष भारती साइकिल से बुधवार सुबह पढ़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान रसूलपुर गांव के पास ट्रेलर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसे परिजन उसे अस्पताल पहुंचाते उसकी मौत हो गई। जैसे ही यह सूचना परिजनों को मिली कोहराम के साथ मातम पसर गया। हालांकि इस दौरान  ट्रेलर चालक ट्रेलर लेकर मौके से फरार हो गया। दूसरी तरफ जलालपुर थाना क्षेत्र की कीरतपुर गांव निवासी रवि सोनकर उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र लाला सुनकर जीजा सोनू के साथ बाइक से धर्मपुर में मार्केट करने के लिए आया हुआ थे ।इसी दौरान धर्मपुर और कीबिरदीपुर गांव के मध्य बाइकों की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हो गये ।जिससे उसकी वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।जबकि जीजा सोनू मामूली रूप से ज़ख़्मी हुए दूसरा बाइक सवार भी चोटिल हो गया। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

Tags: