अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Belal Jani
By -


जौनपुर। मंगलवार रात महाराजगंज थाना क्षेत्र के सुहिंदा चौराहा के पास अज्ञात वृद्ध उम्र लगभग 65 वर्ष कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। 
स्थानीय लोगों ने 108 नंबर एंबुलेंस कर्मचारियों की मदद से घायल वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां पर चिकित्सक ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर नियमानुसार 72 घंटे के लिए जिला अस्पताल के मोर्चरी घर में शव को रखवा दिया और मृतक की पहचान करवाने हेतु जुटी हुई है।

Tags: