(जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 3500000/-(पैंतीस लाख रूपये) व 01 अपाची मोटरसाइकिल बरामद -*
जौनपुर।कुंवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों के रोकथाम व संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस नगर जौनपुर के निर्देशन व अजीत सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा सराय मोहिद्दीनपुर रोड पर चेकिंग की जा रही थी कि खुटहन की तरफ से विशुनपुर की तरफ आ रहे मोटर साइकिल सवार दो व्यक्तियों को रोका गया तो दोनों भागने लगे, जिनको पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही पकड़ लिया गया। दोनों व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम 1.पिन्टू निषाद पुत्र केशव निषाद निवासी रामनगर थाना खुटहन जनपद जौनपुर 2. प्रमोद नाविक पुत्र कालूराम निवासी रामनगर थाना खुटहन जनपद जौनपुर बताएं। दोनों की तलाशी ली गई तो मौके से प्लास्टिक की बोरी में 08 पैकेट गांजा, 03 मोबाइल, अपाचे मोटरसाइकिल व 3500 नकदी बरामद हुई। बरामद गांजा का वजन तौलने कुल वजन 08 किलोग्राम पाया गया। पिंटू निषाद से कड़ाई से पूंछताछ की गई तो बताया गया कि अपने घर के बाहर करकट में भूंसे के अन्दर 04 बड़े बोरे में और गांजा रखा हूं। मौके पर पुलिस बल पहुंच कर पिंटू निषाद के घर से गांजे की 04 बोरी व 01 खुले हुए बोरे से 07 पैकेट गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा का वजन 01 कुंतल 32 किलोग्राम पाया गया।। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 28/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये समक्ष मा0 न्यायालय भेजा जा गया।