जौनपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता युवक की तीन दिन बाद गोमती नदी अचला देवी घाट पीपा पुल में फंसी मिली लाश। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्रों द्वारा बताया गया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के तारापुर मोहल्ला निवासी मोहम्मद उस्मान उर्फ शालू उम्र लगभग 26 वर्ष पुत्र मोहम्मद दिशान 11 फरवरी को वह संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक घर से लापता हो गया। परिजन उसे आसपास एवं रिश्तेदारों के यहां पता करने के पश्चात परेशान होकर दूसरे दिन मृतक के पिता ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया। तभी से परिजन व पुलिस उस्मान उर्फ गोलू की तलाश कर रही थी। इसी दौरान शनिवार को लगभग 11:00 बजे शहर के अचला देवी पीपा पुल गोमती नदी में फंसी उसकी लाश देखकर भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। तभी सूचना पाकर शहर कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह, सहयोगी जवान सिपाह पुलिस चौकी इंचार्ज आलोक त्रिपाठी भारी संख्या में पुलिस जवानों के साथ पहुंच गए और लाश को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। और देखते ही देखते अचला देवी घाट से लेकर जिला अस्पताल तक काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों को दहाड़े मारकर रोते हुए देखकर पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया और आगे की कार्यवाही करने में जुट गई।