जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के सीहीपुर गांव ब्रिज के पास ऑटो बाइक में हुई टक्कर से तीन घायल हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया जाता है कि सिकरारा थाना क्षेत्र के जानेवारा गांव निवासी विक्की यादव उम्र लगभग 24 वर्ष साथी धीरज उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र भोला ऑटो चालक राकेश कुमार उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी इब्राहिमाबाद थाना लाइन बाजार निवासी की शनिवार करीब 10:00 बजे थाना क्षेत्र के सीहीपुर ब्रिज के पास दोनों में आमने-सामने टक्कर हो गई।नतीजतन सभी घायलों में एक गंभीर रूप से घायल हो गया।सभी को स्थानीय लोगों ने 108 नंबर कर्मचारियों के सहयोग से जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया।