मज़हर आसिफ को नम आंखों से किया गया सुपुर्दे ए ख़ाक

Belal Jani
By -
( सुपुर्द ए खाक किए गए मज़हर आसिक)
जौनपुर। शहर के मोहल्ला रिज़वी खां निवासी मरकजी सीरत कमेटी के सदर मज़हर आसिफ का बुधवार रात दिल का दौरा पढ़ने से निधन हो गया।मज़हर आसिफ विभिन्न कार्यक्रमों में एनाउंसर की भूमिका बहुत ही खूबसुरती के साथ निभाने के साथ ही शायर और सामाजिक व्यक्ति थे, वर्तमान समय में वह मरकज़ी सीरत कमेटी जौनपुर के सदर रहे। उनकी अचानक हुई मृत्यु पर चाहने वालों को विश्वास नहीं हो पा रहा था कि मज़हर आसिफ अब हम सब के बीच नहीं रहें।

मज़हर आसिफ के जनाजे से लेकर सुपुर्दे ख़ाक तक भारी की संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके अलावा 

मज़हर आसिफ के परिजन रिश्तेदार और उनके आसपास के चाहने वालों ने नम आँखों के साथ उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया। उनकी मिट्टी में सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीति के लोग, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य,जिला महासचिव आरिफ हबीब, डॉ.सरफराज़ अहमद प्रतिनिधि जफराबाद नगर पंचायत ,फिरोज अहमद नगर पंचायत अध्यक्ष कचगांव, जावेद सिद्दीकी, फखरे आलम, शाहनवाज आलम, अनवार अहमद, रियाजुल हक, शब्बीर हैदर अम्मार, इम्तियाज अहमद,मन्नू , इरशाद मंसूरी, जफर अहमद,डॉ. हस्सान, सदर सांसद प्रतिनिधि मनोज मौर्य, अधिवक्ता एस ए अंसारी, सरदार हुसैन बब्लू, पत्रकार मोहम्मद उस्मान, तहसीन अब्बास सोनी, मोहम्मद हनीफ अंसारी, डॉ अरीबुजजमा, डॉक्टर फैजल, अजवत कासमी, जफर मसूद, कमाल आजमी, सरफराज पूर्व सभासद, निखिलेश सिंह आदि  लोग मौजूद रहें।

Tags: