मुंशी, मौलवी की सीनियर तथा सीनियर सेकेंडरी की केडी इं.का. में चल रही परीक्षा
जौनपुर।खेतासराय मदरसा बोर्ड की संचालित बोर्ड की परीक्षा में चौथे दिन गुरुवार को सेकेंड्री तथा सीनियर सेकेंड्री की छात्राओं ने कड़ाई के चलते एक दर्ज़न छात्राएं अंग्रेजी की परीक्षा में शामिल नही हुए । नगर के केडी इंटर कालेज में सख़्त निगरानी में परीक्षा संचालित हो रही है ।
उर्दू बोर्ड की प्रथम पाली में मौलवी, मुंशी सेकेंडरी की अंग्रेजी परीक्षा में 214 छात्राओं ने परीक्षा दी । कुल 11 परीक्षार्थी गैर हाजिर रही ।
वही दूसरी पाली में सीनियर सेकेंड्री की आलिम, कामिल और फ़ाज़िल वर्ग में अंग्रेजी की परीक्षा में एक छात्रा परीक्षा में शामिल नही हुई । यहां 115 बच्चों ने परीक्षा दी ।
केंद्र व्यस्थापक नीतू सेठ व सह केंद्र व्यस्थापक मो मुर्तज़ा ने बताया की 340 परीक्षार्थी पंजीकृत है जिसमें दोनों पालियों में अंग्रेजी पेपर में कुल 12 छात्राएं गैर हाज़िर रही ।