उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन ने किया विरोध प्रदर्शन

Belal Jani
By -


जौनपुर।केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन जौनपुर शाखा द्वारा सरकार विरोधी नीतियों के खिलाफ शाखा मंत्री राकेश सिंह के नेतृत्व में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें यूनियन द्वारा 26 श्रम कानून को 
समाप्त कर आई आर कोड व अन्य लेबर कोड लागू करने l NPS व UPS को समाप्त कर OPS को लागू करने तथा सरकार द्वारा सरकारी विभागों में निगमीकरण व निजीकरण को बढ़ावा देने के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया इस अवसर पर शाखा मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि यदि यह काले कानून सरकार द्वारा वापस नहीं लिए गए तो यूनियन आगे भी अपने शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर बड़ा आंदोलन करने को तैयार है।

Tags: