विवाहिता की कमरे में फांसी पर लटकती मिली लाश, चार हिरासत में

Belal Jani
By -

जौनपुर। विवाहिता की घर के अंदर फांसी पर लटकी हुई लाश मिलने से परिजनों में हड़प्पा मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि केराकत कोतवाली क्षेत्र के उदय चदपुर गांव निवासी रूपा देवी उम्र लगभग 22 वर्ष पत्नी रोहित निषाद चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज कमलेश निषाद की पुत्री थी 2024 नवंबर में शादी हुई थी शादी होने के बाद परिजनों का आरोप है कि दहेज को लेकर अक्सर विवाद होता था। पूजा रविवार को अपने मामा वीरू के यहां पूजा पूजा होने के कारण  केराकत आई हुई थी। मंगलवार को पूजा समाप्त होने पर गुरुवार को पूजा के देवर केराकत आकर कहां सुनी करने के बाद घर लेकर चला गया। गुरुवार को ही 2 घंटे बाद मायके वालों को खबर मिली कि आपकी लड़की फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया है। मायके को लोगों के साथ  पुलिस मौके पर पहुंच गई। तथा ससुराल वाले चार आरोपी लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और पूछताछ करने में जुट गई है। हालांकि मौका देखकर पति फरार हो गया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटना को लेकर मायके वालों में कोहरा मचा हुआ है

Tags: