ट्रक चपेट में आकर बाइक सवार एक की मौत, एक घायल

Belal Jani
By -


जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के बाजार में ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा घर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल का उपचार प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता है कि पड़ोसी जनपद आजमगढ़ लालगंज थाना क्षेत्र के बेरी डीह गांव निवासी आयुष उर्फ आवेश उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र कमलेश इस गांव का निवासी फतह 24 वर्ष पुत्र आलम  गुरुवार रात्रि वाराणसी से बाइक द्वारा घर जा रहे थे। इसी दौरान चंदवक बाजार के पास ट्रक की चपेट में आ गए जिसके चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों के सहयोग से जिला अस्पताल लाया जा रहा था कि आयुष की मौत हो गई। वहीं घायल का इलाज प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा है। घटना रात 10:00 बजे के करीब बताई गई है।

Tags: