जीआरपी ने मुबाइल के साथ चोर को दबोचा

Belal Jani
By -


जौनपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराध नियत्रंण व माघ मेला के उद्देश्य से चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत दिनांक 11.02.2026 को थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड़ के निर्देशन में उ0नि0 शिवपूजन यादव मय हमराही प्लेटफार्म पर लगे हे0का0 देवेन्द्र यादव, हे0का0 सर्वेश कुमार थाना जीआरपी व हे0का0 अर्जुन राम, आरपीएफ पोस्ट के साथ विशेष सतर्कता बरतते हुये चेकिंग की जा रही थी, दौराने चेकिंग रेलवे स्टेशन जौनपुर जक्शन के प्लेटफार्म न0-01 के उत्तरी छोर शागहंज इंड की तरफ बने फुट ओवर के सीढ़ी के नीचे एक चोर विनय गौतम पुत्र भुट्टी निवासी ग्राम शाहपुर थाना जलालपुर जिला अम्बेडकर नगर हाल पता ग्राम अटरडीहा मोदी सराय थाना सरपतहां जनपद जौनपुर को करीब 07.25 बजे गिरफ्तार किया गया। तथा कब्जे से एक अदद मोबाइल (रियलमी कम्पनी चोरी का) बरामद हुआ। भियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।एस ओ जीआरपी ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी से ट्रेन में बढ़ती लूट/चोरी/तस्करी की घटनाओं पर निश्चित ही अंकुश लगेगा।

Tags: