ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

Belal Jani
By -


जौनपुर। मंगलवार दोपहर  वाराणसी सुल्तानपुर रेलवे प्रखंड स्थित जौनपुर सिटी बक्सा रेलवे स्टेशन के मध्य उटरूकला गांव के पास से गुजरी रेलवे लाइन के पास से गुजरते समय साइकिल सवार अज्ञात उम्र लगभग 45 वर्ष युवक की किसी ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पहले स्थानीय लोगों से मृतक के संबंध में पूछताछ किया ताकि उसकी पहचान हो सके। लेकिन पहचान न होने की सूरत में नियमानुसार 72 घंटे के लिए लाश को जिला अस्पताल के मोर्चरी री घर में रखवा दिया और मृतक की पहचान करवाने में जुट गई है। मृतक काला पेंट और सफेद रंग की शर्ट पहने हुए था।