बोलोरो गाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Belal Jani
By -


जौनपुर। मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के उनचनी गांव के पास बोलोरो गाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस  लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है।
बताया जाता है कि मंगलवार देर शाम उक्त गांव निवासी प्यारेलाल निषाद उम्र लगभग 72 वर्ष पुत्र घुरबिन निषाद पैदल ही गांव के मोड़ के पास से सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो वाहन उन्हें रौदते हुए मौके से फरार हो गई। नतीजतन वह गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सक ने उन्हें देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।