सांकेतिक चित्र
जौनपुर। सल्फास का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास करने में महिला अचेत हो गई उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
सूत्रों द्वारा बताया जाता है कि शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के पट्टी चकेसर गांव निवासी वंदना चौहान 21 वर्ष पत्नी रामजीत विश्वकर्मा मंगलवार दोपहर परिजनों की किसी बात से नाराज होकर सल्फास का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। जिससे उसकी हालत काफी खराब हो गई। हालांकि परिजन को जब जानकारी हुई तो उसे जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाए।