फायरिंग की सूचना निकली फर्ज़ी, पुलिस ने एक को लिया हिरासत में

Belal Jani
By -
सांकेतिक चित्र 
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर-अकबरपुर गांव में रविवार रात फायरिंग की सूचना पर पुलिस हलकान रही,इस बीच पुलिस ने मौके से एक आरोपित को गिरफ्तार कर पुछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय थाना क्षेत्र के खानपुर-अकबरपुर गांव में किसी बात को लेकर एक पक्ष से अजय गाली-गलौज शुरू कर दिया था जिसके बाद किसी ने स्थानीय पुलिस को फायरिंग होने की फर्जी सूचना दे दी उधर सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जब जांच पड़ताल शुरू की तो एक आरोपित व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया,थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया की फायरिंग की सूचना पुरी तरह से अफवाह है इस तरह की अफवाह उडाने वालो की तलाश जारी है जल्द उन्हे चिन्हित करके कठोर कार्रवाई की जाएगी।