सांकेतिक चित्र
जौनपुर। कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास करने में युवक की हालत बिगड़ गई। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता है कि गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र रामपुर अखरदा गांव निवासी पवन कुमार उम्र लगभग 27 वर्ष पुत्र कन्हैया लाल रविवार तीसरे पर परिजन की किसी बात से नाराज होकर कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालांकि जब परिजन को जानकारी हुई तो उसे जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाए।