जौनपुर। हीटर पर पानी गर्म करते समय असावधानी वश शरीर पर गर्म पानी पड़ जाने से महिला झुलस गई उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता है कि सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी मीरा देवी उम्र लगभग 32 वर्ष पत्नी हरि मौर्य रविवार सुबह हीटर पर पानी गर्म कर रही थी। इसी दौरान असावधानी वश गर्म पानी उसके शरीर पर पूरा गिर पड़ा। नतीजतन वह गंभीर रूप से झुलस गई।परिजन उसे घरेलू उपचार के पश्चात जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाए।