सांकेतिक चित्र
जौनपुर। संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगा लेने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और आगे की कार्यवाही करने में जुट गई।
सूत्रों द्वारा बताया जाता है कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र की वंश गोपालपुर गांव निवासी भुलई राम उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र स्वर्गीय बर्धारी रविवार तीसरे पहर घर के कमरे में गमछे के सहारे संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। परिजन की सूचना पर क्राइम इंस्पेक्टर विजय शंकर यादव के साथ एस आई धनजी आदि जवान मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए पीएम के लिए भेज कर परिजन से भी पूछताछ किया।