सड़क दुर्घटना में घायल युवक की हुई मौत

Belal Jani
By -


जौनपुर। शुक्रवार को सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के लिए वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाखों कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
सूत्रों द्वारा बताई गई जानकारी के मुताबिक इसी थाना क्षेत्र के मसीदा गांव निवासी अखिलेश मौर्य उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्र पन्नालाल मौर्य शुक्रवार को बाइक से कहीं जाते समय चार पहिया वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाए। यहां पर हालत में सुधार होता ना देख चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए शनिवार रात्रि को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। वाराणसी पहुंचने के पहले ही अखिलेश की रास्ते में ही मौत हो गई।