रुद्राभिषेक के दौरान मधुमक्खियों के हमले में डेढ़ दर्जन ज़ख़्मी

Belal Jani
By -

सांकेतिक चित्र 
जौनपुर।जंघई क्षेत्र के सेमरी भोगीपुर गांव में रुद्राभिषेक समारोह के दौरानम धुमक्खियों के हमले में लगभग डेढ़ दर्जन सेअधिक लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हवन के दौरान धुआं होने से मधुमक्खियां हमलावर हो गईं और लोगों पर टूट पड़ीं।
अनिल कुमार तिवारी (32), रमाशंकर तिवारी (75), पानकुमारी (70) मौके पर ही बेहोश हो गई।- सुनील तिवारी की दो बेटियां स्नेहा (6) और आयुषी (3), दूधनाथ तिवारी (75), शिवकुमारी (40), राजमणि तिवारी (70) और हवन करा रहे कुलगुरू महराज प्रमोद कुमार शुक्ल अभिया समेत कई लोग घायल हुए है।
घायलों का उपचार करवाकर उन्हें किसी तरह बचाकर घर ले जाया गया है।