ट्रेन पर भतीजे को सवार कराने आए चाचा की, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Belal Jani
By -

जौनपुर।जंघई रेलवे स्टेशन पर  भतीजे को ट्रेन में बैठाने आये अधेड़ चाचा का शव घायलावस्था में प्लेटफार्म नम्बर एक के पुर्वी छोर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

सूत्रों द्वारा बताया गया है कि सिकरारा थाना के टेकारी गाँव निवासी दिल कुमार यादव 56 वर्ष शनिवार शाम को अपने भतीजे विजय कुमार यादव को कामायनी एक्स्प्रेस ट्रेन पर बैठाने जंघई रेलवे स्टेशन आये थे। शाम पौने छ बजे भतीजे को ट्रेन पर बैठाने के बाद वह स्टेशन से प्लेट फार्म नम्बर एक पूर्वी तरफ निकल गये। उनके साथ आये अन्य लोग उन्हें तलाशते रहे  पर वह नही मिले जिस पर लोगो ने जीआरपी जंघई को सूचना दिया। मौके पर पहुंची जीआरपी उन्हे घायल अवस्था में इलाज के लिए एम्बुलेंस से दुर्गागंज भेजा जहा चिकित्सक ने देख कर मृत्य घोषित कर दिया। 
जीआरपी प्रभारी जंघई अरुण कुमार मिश्रा का कहना है की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।