जौनपुर।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के नगहटी गांव में शनिवार देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नगहटी गांव निवासी श्याम की पत्नी शालु (28) से जुड़ी है। परिवार के अनुसार, देर रात वह अपने कमरे में चली गईं और दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर बीत जाने के बाद भी दरवाजा न खुलने पर परिजन चिंतित हो गए और अनहोनी की शंका होने पर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलने पर विवाहिता को मृत अवस्था में पाया। मौके की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक परिजन मृत्यु के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके हैं। पुलिस ने परिजनों और घरवालों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि वास्तविक परिस्थिति स्पष्ट हो सके।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।