जौनपुर।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार गांव के समीप रविवार शाम लगभग 7 बजे 45 वर्षीया मजदूर रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।चिकित्सकों ने उसकी स्थिति चिंताजनक बताई है।
कोठवार गांव निवासी रहमान (45) वर्ष मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रविवार शाम वे घर के पास स्थित रेलवे लाइन की ओर गए थे। उसी दौरान गुजर रही किसी ट्रेन की टक्कर से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी।
परिजन व ग्रामीण उन्हें तुरंत ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत नाजुक है और आवश्यक उपचार जारी है।