हवस मिटाने वाले की हरकतों से तंग किशोरी ने खाया ज़हर, हालत गंभीर,आरोप

Belal Jani
By -

सांकेतिक चित्र 
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बारादुवरिया मुहल्ला में एक किशोरी ने पूर्व आशिक के परिजनों की प्रताणना से परेशान होकर ज़हर का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
किशोरी की मां ने बताया कि मोहल्ले के ही बीते कुछ माह पूर्व मोहम्मद सगीर पुत्र मोहम्मद सलीम ने उसकी लड़की को शादी का प्रलोभन देकर उसके इच्छा के विरुद्ध कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जब शादी की बात की गई तो लड़के और उसके परिवार के लोग शादी करने से इनकार कर दिया। कोतवाली पुलिस ने उसी समय तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया था। वर्तमान समय में आरोप है कि जमानत पर छूट कर आए आरोपी और उसके परिवार के लोग  किशोरी को तरह-तरह से ताना मानसिक रूप से प्रताणित करने लगे जिससे दुखी और तंग होकर किशोरी ने रविवार सुबह लगभग 11:00 बजे कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिवार के लोग द्वारा उसे जिला अस्पताल पहुंचाया कर भर्ती कराया जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। इस घटना में पूछे जाने पर शहर कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में पूरी अभी छानबीन की जा रही है और घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में जितना मुंह उतनी बातें कहीं जा रही है।

Tags: