जेपीएल खेलने आए खिलाड़ी की पल्सर बाइक चोरी,हल्का पुलिस की कार्य शैली पर उठे सवाल

Belal Jani
By -

सांकेतिक चित्र 
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र शकर मंडी पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज ग्राउंड पर जेपीएल क्रिकेट मैच खेलने आए एक खिलाड़ी की पल्सर गाड़ी चोरी हो जाने से खिलाड़ियों सहित क्रिकेट प्रेमियों में आज तक गाड़ी के न मिलने के कारण आक्रोश व्याप्त है। 

बताया जाता है  कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मिंयापुर मोहल्ला निवासी पंकज निषाद पुत्र लालजी निषाद गत दिनों मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में हुए जेपीएल क्रिकेट मैच को किसी टीम से खेलने के पहले पल्सर गाड़ी खड़ी कर ग्राउंड में चले गए। इसी दौरान चोरों ने पल्सर गाड़ी को उड़ा लिया। पहले तो पंकज निषाद ने गाड़ी को काफी तलाश किया नहीं मिलने पर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देखकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Tags: