सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक घायल

Belal Jani
By -



जौनपुर।सुजानगंज थाना क्षेत्र के चैनपुर में बाइक सवार युवक पिकअप से टकराकर घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार नगौली निवासी शिवम विश्वकर्मा (22) पुत्र प्रेम लाल विश्वकर्मा अपने घर नगौली मुंगरा बादशाहपुर रोड से बाइक लेकर आ रहा था। तभी मुंगरा बादशाहपुर के ही तरफ़ से आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर सामने से आ रही मोटर साईकिल में जा टकराई।घायल बाइक सवार को स्थानीय लोगों ने उठाते हुए एम्बूलैंस के माध्यम से सी एच सी सुजानगंज पहुंचाये जहां पर डॉ देवेन्द्र पाल ने प्राथमिक उपचार कर युवक को गम्भीर चोट आने के कारण जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।