सांकेतिक चित्र
जौनपुर। जमीन विवाद को लेकर भतीजे ने लाठी डंडा से मार कर गंभीर रूप से पिता पुत्र सहित तीन लोगों को घायल कर दिया। तीनों का उपचार अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।
बताया जाता है कि खेतासराय थाना क्षेत्र के गोदरी गांव निवासी समारू वर्मा 55 वर्ष,सूरज 28 वर्ष, आकाश 22 वर्ष को सोमवार सुबह जमीन विवाद को लेकर सगे भतीजे ने लाठी अंडा से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज ले जाया गया। यहां पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। समारू की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस कार्रवाई करने में जुटी हुई है।