सड़क हादसे में घायल किशोर की हुई मौत, परिजन में पसरा मातम

Belal Jani
By -

जौनपुर। रविवार बरषठी थाना क्षेत्र के कस्बा तिराहे के पास सड़क हादसे में घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है बरसठी थाना क्षेत्र के मगरामऊ गांव निवासी पप्पू सदानंद गौतम का 14 वर्षीय पुत्र अरविंद गौतम उर्फ काली अपने चचेरे भाई किशन के साथ बाइक से कहीं जा रहा था इसी दौरान कस्बे के तिराहे के पास ई रिक्शा बैटरी से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया हालत किशन को मामूली चोटे आई परिजन उसे भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार करवा रहे थे। सोमवार सुबह हालत में सुधार न होता देख चिकित्सक ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे वाराणसी ले जा रहे थे वाराणसी पहुंचने के पहले ही रास्ते में उसकी  मौत हो गई। पुलिस ने ई-रिक्शा समेत चालक को हिरासत में ले लिया और आगे की कार्यवाही करने में जुट गई है।