ज़ख्मी एवं अस्वस्थ हालत में घर के अंदर पड़ा मिला युवक

Belal Jani
By -


जौनपुर। संदिग्ध अवस्था में ज़ख़्मी एवं अस्वस्थ हालत में घर के अंदर पड़ा हुआ युवक परिजनों को मिला। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। 
जानकारी के मुताबिक सुजानगंज थाना क्षेत्र के तिलहर गांव निवासी प्रदीप पटेल उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र संतोष पटेल सोमवार तीसरी पहर घर के अंदर जख्मी एवं अस्वस्थ हालत में परिजन को मिला। परिजन ने उसे तुरंत सीएचसी सुजानगंज ले जाकर भर्ती करवाया।यहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के पश्चात प्रदीप को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां उसका उपचार चल रहा है। प्रदीप के चचेरे भाई ने भी बताया कि वह घर में अकेला रहता है जानकारी होने पर मैंने पहुंच कर देखा तो वह अस्वस्थ और जख्मी हालत में पड़ा था। प्रदीप के हाथों पर ज़ख्म देखकर ग्रामीणों में यह चर्चा रही कि वह स्वयं प्रेम प्रपंच के मामले को लेकर स्वयं अपने आप को जख्मी किया हुआ है। अब इस घटना में कौन सी बात सच है यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।