जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर स्थित अपने नाना के घर से शुक्रवार सुबह एक नाबालिग लापता हो गया। वह सुबह लगभग ग्यारह बजे घर से किसी काम से निकला था।घर वापस न लौटने पर स्वजनों नें शनिवार को शीतला चौकिया पुलिस चौकी पर सुचना दिया है। चौकी प्रभारी कृष्णा नंद यादव छानबीन में जुट गए है।
जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के समदहा निवासी रमेश यादब का 17वर्षीय पुत्र आदर्श यादव विशेषरपुर में अपने नाना राजेंद्र यादव के यहां रहकर मीरपुर क्षेत्र स्थित एक विद्यालय से इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था।शुक्रवार सुबह अपने नाना के घर से ही किसी काम से निकला लेकिन वापस लौट कर नहीं आया। काफ़ी देर हो जाने पर स्वजनों नें खोजबीन शुरु किया।फोन से रिस्तेदारी में भी पता किया। लेकिन आदर्श का कुछ भी पता न चला।स्वजन किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत है। थक हारकर अंततः उसके नाना नें शीतला चौकिया चौकी पर शनिवार को गुमशुदगी की तहरीर दिया है।चौकी प्रभारी कृष्णा नंद यादव नें बताया की गुमशुदगी की तहरीर मिली है। खोजबीन किया जा रहा है।