दीवानी न्यायालय परिसर से अधिवक्ता का मोबाइल चोरी

Belal Jani
By -


ऑनलाइन प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर अधिवक्ता ने की मामले की जांच की मांग

 जौनपुर।दीवानी न्यायालय परिसर से अधिवक्ता का मोबाइल चोरी होने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मनिहा गोविन्दपुर निवासी अतुल कुमार गौतम, जो दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता हैं, का मोबाइल बीते 11 फरवरी को कोर्ट परिसर से चोरी हो गया था।
              पीड़ित अधिवक्ता के अनुसार, 11 फरवरी को दोपहर करीब 3 बजे वह दीवानी न्यायालय परिसर में मौजूद थे, तभी किसी अज्ञात चोर ने उनका मोबाइल पार कर दिया। चोरी हुआ मोबाइल 'मोटोरोला एज 50 फ्यूजन' बताया जा रहा है। अधिवक्ता ने मामले की लिखित सूचना लाइनबाजार थाने में दी थी, लेकिन उचित कार्रवाई न होने पर उन्होंने अब ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

Tags: