उचक्के ने बाइक की डिग्गी से उड़ाया 5 लाख, पुलिस जांच में जुटी

Belal Jani
By -


मुस्तफाबाद बाजार में चाय की दुकान पर दिया गया घटना को अंजाम

जौनपुर।मछलीशह नगर स्थित स्टेट बैंक से पैसा निकाल कर घर  जा रहे शिक्षक की बाइक की डिग्गी से उचक्कों ने 5 लाख रुपए उड़ाया है। घटना मुस्तफाबाद बाजार में चाय पान की दुकान पट हुई है। 

इसी कोतवाली क्षेत्र के मोहरियांव गांव निवासी गुरु प्रसाद तिवारी मंगलवार को घर में शादी के कार्य से नगर स्थित स्टेट बैंक से 6 लाख रुपया निकालकर घर जा रहे थे। 5 लाख बाइक की गड्डी डिग्गी में रखे थे और एक लाख अपने पास अलग रखे थेो।मुस्तफाबाद बाजार में बाइक पर चायपान की दुकान पर बाइक खड़ी कर समोसा खाने लगे।


तभी पहले से ही पीछे लगा उचक्का युवक पहुंचा और बाइक की डिग्गी खोलकर उसमें रखा 5लाख रुपया लेकर बाइक से मछलीशहर की तरफ भाग निकला। समोसा खा रहे शिक्षक शोर मचाते हुए दौड़े लेकिन उचक्का भाग निकला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने कोतवाली में जाकर तहरीर दी तो पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय का कहना हैं कि घटना के बाबत पीड़ित द्वारा लिखित सूचना दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।