कीटनाशक के सेवन दो युवकों की हालत बिगड़ी

Belal Jani
By -

जौनपुर। अलग-अलग स्थान पर दो युवकों द्वारा कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास करने में हालत बिगड़ गई। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

बताया जाता है कि बक्सा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी आनंद प्रकाश का 20 वर्षीय पुत्र शनि सोमवार रात्रि परिजन की किसी बात से डांट फटकार सुनने के बाद नाराज होकर विषाक्त का सेवन कर जान देने का प्रयास किया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। हालांकि परिजनों को जब जानकारी हुई तो उसे जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाए। इसी प्रकार मंगलवार दोपहर सुजानगंज थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर गांव निवासी असगर राइन का 18 वर्षीय पुत्र कैस राइन सल्फास खाकर आत्महत्या का प्रयास किया जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजन को जानकारी होने पर उन्होंने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाकर दाखिल करवाया।