जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुला टोला मोहल्ला में शनिवार रात्रि बंद घर से चोरों ने अलमारी और दरवाजे का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों के जेवरों पर हांथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया।
घटना कुछ इस प्रकार से उक्त मोहल्ला निवासी उमैर अली खान पुत्र मोहम्मद रियाज खान द्वारा बताई जा रही है कि शनिवार शाम परिजन के साथ वह जफराबाद थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव में शादी के कार्यक्रम हल्दी के रस्म में शामिल होने के लिए गए हुए थे। कार्यक्रम के पश्चात वह लोग जब घर पहुंचे तो मेंन गेट का ताला खोल के जैसे ही घर के अंदर दाखिल हुए कमरे और अलमारी का ताला टूटा देखकर सभी के पैर तले जैसे जमीन खिसक गई हो। तुरंत सभी लोग सामानों को चेक करना शुरू कर दिया तो मालूम हुआ के लोहे और लकड़ी की अलमारी से लगभग 25000 हजार नकदी और गले के सेट में सोने का हार और झुमका, 12 अंगूठी, हांथ का कंगन दो जोड़ी, मांग टीका एक, कान का फूल दो, नाक की कील तीन, चांदी की पायल 10 जोड़ी, और एक मंगलसूत्र चोरी हो गया है। यह भी बताया कि डायल 112 को सूचना देने के बाद घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर एक सिपाही की ड्यूटी रहती है उसे जाकर मामले की सूचना दिया। डायल 112 जवानों के पहुंचने के साथ ही पुरानी बाजार पुलिस चौकी प्रभारी मंजय यादव भी सहयोगी जवानों के साथ पहुंचकर घटना के संबंध में जांच पड़ताल कर घटना से संबंधित दिए गए प्रार्थना पत्र को लेकर चले गए लेकिन अभी तक मामले की एफआईआर तक दर्ज नहीं की है। हालांकि बहन द्वारा कुछ ऐसी बातें मोहल्ले के ही दो लडको के बारे में बताई गई जिसके चलते अनुमान लगाते हुए शंकावश बगल के दो लोगों का नाम लिखित में दिया हुआ है। यह भी बताएं कि हम लोग कुछ वर्ष पूर्व ही यहां पर आकर बसे हुए हैं इस कारण से हम लोगों की मोहल्ले के लोगों से कम ही पहचान है। घटना के संबंध में दूरभाष पर पुरानी बाजार पुलिस चौकी प्रभारी मंजय यादव से पूछा गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मामला कुछ और है चोरी की घटना यह नहीं लगती है क्योंकि दो ही घंटे बाद यह लोग शादी के कार्यक्रम से घर वापस आ गए। ताला जिस तरह टूटता है तोड़े जाने का कोई भी निशान नजर नहीं आ रहा है। घटना स्थल से 300 मीटर पर पुलिस पिकट पर सिपाही की ड्यूटी रहती है। लेकिन जांच पड़ताल की जा रही है।