जिला अस्पताल से फिर हुई बाइक चोरी,चोर फरार

Belal Jani
By -


जौनपुर। जिला अस्पताल परिसर से बाइक चोरी होने का मामला फिर एक बार सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बाइक बरामद करने की मांग की है। सूत्रों से मिली जानकारी के के मुताबिक पड़ोसी जनपद आजमगढ़ थाना दीदारगंज  सलाउद्दीनपुर गांव निवासी के एक युवक ने बताया कि वह शनिवार को अपने बीमार रिश्तेदार को दिखाने के लिए महिला सदर अस्पताल जौनपुर आया था। उसने अपनी काले रंग की बाइक स्प्लेंडर अस्पताल परिसर में खड़ी की थी।

कुछ समय बाद जब वह वापस लौटा तो उसकी बाइक मौके से गायब थी। काफी खोजबीन तलाश के बाद के बाइक का कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित का कहना है कि लगभग 30 मिनट के भीतर ही अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गए।

पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर जल्द से जल्द बाइक बरामद करने की मांग की है। वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस एवं अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।