जौनपुर। अलग-अलग स्थान पर दो अज्ञात की लाश मिलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों लाशों को कब्जे में लेकर नियमानुसार 72 घंटे के लिए जिला अस्पताल के मोर्चरी घर में रखवाने के पश्चात विभिन्न माध्यमों से मृतकों की पहचान करवाने में जुटी हुई है।
समाचार कुछ इस प्रकार से बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सैदनपुर हाईवे के पास लगभग 38 वर्षीय अज्ञात युवक घायलावस्था में अचेत पड़े रहने की सूचना मिलने पर पहुंची थाने की पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया यहां पर चिकित्सक ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। इसी प्रकार सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर बाजार के निकट शनिवार शाम को लगभग 65 वर्षीय एक अज्ञात वृद्ध के अचेतावस्था में पड़े रहने की सूचना मिलने पर सराय ख्वाजा थाना पर तैनात हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव और सोनू यादव ने मौके पर पहुंचकर वृद्ध को जिला अस्पताल पहुंचाए। यहां पर चिकित्सक ने इसे भी देखकर मृत घोषित कर दिया।