जौनपुर। परिजन से किसी बात पर नाराज हुए किशोर ने सल्फास का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसका उपचार किसी निजी अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता है कि केराकत कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी महेंद्र प्रसाद निषाद का 17 वर्षीय पुत्र नितीश निषाद शनिवार दोपहर परिजन की किसी बात से नाराज होकर सल्फास का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई हालांकि परिजन को जब जानकारी हुई तो उसे सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत लेकर पहुंचे यहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के पश्चात हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया यहां पहुंचने पर चिकित्सक द्वारा हालात खराब बताए जाने पर परिजन किसी निजी अस्पताल उपचार हेतु लेकर चले गए।