जौनपुर।खुटहन थाना क्षेत्र के नगवा गांव में बीते शुक्रवार की शाम सांड के हमले से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई है।
बताया जाता है कि क्षेत्र उक्त गांव निवासी जयंति प्रसाद तिवारी घर से खुटहन बाजार में किसी चिकित्सक के यहां दवा लेने के लिए जा रहें थें।
इस दौरान देर शाम जब जयंति प्रसाद दवा लेकर वापस पैदल लौट रहें थें तभी एक बाग के पास पहुंचते ही वहां बैठे सांड ने उन पर आचानक से हमला कर दिया। आस पास के लोगों ने जैसे ही सांड को वृद्ध पर हमला करते देखा तो उन्होंने लाठी डंडा लेकर सांड को दौड़ा लिया। घटना के बाद सांड के हमले से वह बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें शाहगंज सीएचसी ले गयें, जहां डॉक्टरों ने उन्हें देखकर मृत घोषित कर दिया।मौत हो जाने पर परिजनों में कोहराम मच गया है।