जौनपुर।पवारा थाना क्षेत्र के बनकट गांव में सोमवार शाम लगभग 6:00 बजे खेत में गेहूं रखने की बात को लेकर एक भाई ने अपने सगे भाई की हत्या कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और आगे की कार्रवाई करने में जुट गई।
घटना कुछ इस प्रकार की बताई जाती है कि उक्त गांव से गेहूं काटा जा रहा था। उसी को गलती से ट्रैक्टर चालक ने अशोक पांडेय के खेत में रख दिया गया। इसी दौरान परिजनों में कहां सुनी होने के साथ ही विजय पांडेय उम्र लगभग 64 वर्ष जो कि अशोक पांडेय के सगे भाई हैं उनके पुत्र को शशि पांडेय को थप्पड़ मार दिया इसी दौरान जब विजय पांडे ने यह कहते हुए की गलती से गेहूं ट्रैक्टर वाले ने तुम्हारे खेत में गिरा दिया है उसको हटा लेते हैं मेरे पुत्र को थप्पड़ क्यों मारा इतने पर अशोक पांडेय ने मारपीट करते हुए विजय पांडेय के सीने में मुक्के से जोरदार वार कर दिया जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई।