कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए
जौनपुर।मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के पराहित गांव में तालाब में नहाने गए दो बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया।घटना की जानकारी होने पर परिजन के ग्रामीणों में कोहराम मच गया है।
पराहित गांव निवासी अरविंद का 12 वर्षीय पुत्र मोनू उर्फ सत्यम और लालबहादुर का 9 वर्षीय पुत्र उमंग मंगलवार सुबह दस से ग्यारह के बीच घर पर बिना किसी को बताए गांव के बगल स्थित तालाब में नहाने चले गए। घर की महिलाएं और पुरुष खेतों में कटाई में व्यस्त होने से सुबह ही खेतों में चले गए थे। देर सांय खेत से लौटने के बाद दोनों को बालक घर पर नहीं मिले तो उनकी खोजबीन शुरू हुई। काफी खोजबीन के बाद घर के बगल लगभग पाँच सौ मीटर की दूरी पर दोनों का शव तालाब में पड़े होने की सूचना मिली। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों नहाते समय गहरे पानी में चले गए जिससे दोनों की मौत हो गई। सभी गांव वाले उक्त तालाब के पास पहुंचकर शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मृतकों की माताओं का रो रो कर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में दो दो मौत होने से खामोशी भरा सन्नाटा छा गया है। किसी के घर पर चूल्हे नहीं जले। मृतक बालक मोनू उर्फ सत्यम के पिता लालबहादुर दिल्ली में रहकर मजदूरी का कार्य करते है। सत्यम तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ता था। वही मृतक उमंग के पिता मुंबई रहते है। घटना सूचना पर वह भी घर के लिए ट्रेन में बैठ गए। उनके दो पुत्रों में मृतक उमंग बड़ा था। गांव स्थित किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 7 का छात्र था। वही देर रात घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनीत रॉय पहुंच गए ।