जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सिधाई गांव में हौसला बुलंद चोरों ने रोशनदान तोड़कर घर में घुसकर आलमारी का ताला चटखाकर नकदी सहित लाखों के गहनों को उड़ाया लिया है। घटना के 24 घंटा बीत जाने के बाद भी पुलिस की हांथ खाली के खाली रहने से ग्रामीणों में भय जैसा माहौल बना हुआ है।
हालांकि पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करने के पश्चात जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।