सड़क हादसे में बाइक सवार दो घायल

Belal Jani
By -


जौनपुर।गौराबादशाहपुर-केराकत हाईवे पर धर्मापुर बाजार के समीप रविवार की दोपहर अनियंत्रित पिकअप वाहन ने बाइक सवारो को मारी टक्कर जिसके चलते बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक पिकअप समेत मौके से फरार होने में सफल रहा। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेलवरिया गांव निवासी संतोष कुमार और मंजेश रविवार को बाइक से किसी कार्यवश जौनपुर शहर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब डेढ़ बजे जैसे ही उनकी बाइक जौनपुर- केराकत हाईवे पर धर्मापुर बाजार के पास पहुंची, तभी केराकत की तरफ से ही आ रहे एक सब्जी लदे अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल 108 नंबर एम्बुलेंस कर्मचारियो को सूचना देकर घायलों को उनके सहयोग से जिला अस्पताल पहुंचा गया,यहां पर उनका उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप की रफ्तार काफी तेज थी और हादसे के बाद चालक वाहन लेकर तेजी से जौनपुर की तरफ भाग निकला।