जौनपुर। शुक्रवार दोपहर चली तेज आधी ने ताजुब है रेलवे क्रॉसिंग गेट के बूम को टेढ़ा कर दिया जिसके चलते ट्रेन प्रभावित होने के साथ ही रेलवे मार्ग के अलावा राजमार्ग पर भी लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि जौनपुर जंक्शन से कुछ दूरी पर आदमपुर अकबर मोहल्ला स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 43/ स्पेशल क्रॉसिंग गेट को बंद करने वाले बूम को ताजुब है तेज चली आंधी ने टेढ़ा कर दिया। जिसके चलते रक्सौल से दिल्ली जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 14017 के प्रभावित होने के अलावा रेल मार्ग घंटो प्रभावित रहा तथा राजमार्ग पर भी चलने में वाहन लेकर आने जाने वालों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। जब रेल मार्ग प्रभावित होने और रेलवे क्रॉसिंग बूम के टेढ़ा होने के संबंध में दूरभाष पर यातायात निरीक्षक से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरा
वह क्षेत्र नहीं है इसकी जानकारी के लिए आप स्टेशन अधीक्षक से बात करें। जब स्टेशन अधीक्षक से बात किया गया तो उनका साफ तौर पर कहना था कि मैं गांव आया हूं यह जानकारी आपको पूर्ण रूप से जौनपुर जंक्शन पावर केबिल पर से ही मिल पाएगी। हालांकि स्टेशन अधीक्षक द्वारा दिए गए
सीयूजी नंबर पर प्रयास किया गया लेकिन जिसने फोन उठाया उन्होंने बताया कि जो इसकी जानकारी देंगे अभी उनके पास समय नहीं है आप स्वयं पावर केबिन आकर जानकारी करले। दोबारा स्टेशन अधीक्षक से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा मै सुबह आकर आपको पूरी जानकारी दे दूंगा। अब यहां सवाल यह उठता है कि आखिर इस बूम टेढ़ी होने वाली घटना को क्यों दबाया जा रहा है। यह तो जांच के बाद ही समझ में आएगा कि कितने हल्के लोहे का बूम बना हुआ था कि जरा सी आंधी ने उसको टेढ़ा कर दिया। जिसकी काफी स्थानीय लोगों में चर्चा हो रही है।